Class 10 IT (Information Technology)

Class 10

Information Technology Important Questions

1. Full Form

AbbreviationFull Form (English)Full Form (Hindi)
LANLocal Area Networkस्थानीय क्षेत्र नेटवर्क
MANMetropolitan Area Networkमहानगर क्षेत्र नेटवर्क
WANWide Area Networkवृहद क्षेत्र नेटवर्क
URLUniform Resource Locatorयूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर (वेब एड्रेस)
Wi-FiWireless Fidelityवायरलेस फिडेलिटी (बेतार नेटवर्क तकनीक)
BIOSBasic Input Output Systemबेसिक इनपुट आउटपुट सिस्टम
GUIGraphical User Interfaceग्राफिकल यूजर इंटरफेस (दृश्य आधारित उपयोगकर्ता इंटरफेस)
PDFPortable Document Formatपोर्टेबल डॉक्युमेंट फॉर्मेट
HTMLHyper Text Markup Languageहाइपर टेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज
E-mailElectronic Mailइलेक्ट्रॉनिक मेल
UPIUnified Payments Interfaceयूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस

2. Shortcut Keys (शॉर्टकट की)

ActionShortcut KeyHindi Explanation
Copy (कॉपी)Ctrl + Cचयनित डेटा को कॉपी करना
Cut (कट)Ctrl + Xचयनित डेटा को कट करना
Paste (पेस्ट)Ctrl + Vकॉपी या कट किया हुआ डेटा चिपकाना
Undo (अनडू)Ctrl + Zपिछली क्रिया वापस लेना
Redo (रीडू)Ctrl + YUndo की गई क्रिया फिर से करना
Find (फाइंड / खोजना)Ctrl + Fडॉक्यूमेंट/शीट में खोज करना
Refresh (रिफ्रेश)F5पेज/डाटा को रिफ्रेश करना
Print (प्रिंट)Ctrl + Pप्रिंट कमांड देना
Save (सेव)Ctrl + Sफाइल सेव करना
Open (ओपन)Ctrl + Oफाइल खोलना

3. How many Kilobytes (KB) are there in 1 Megabyte (MB)?
(1 मेगाबाइट (MB) में कितने किलोबाइट (KB) होते हैं?)

Answer : 1024 KB

Note: In binary calculation, 1 MB = 1024 KB.


4. Which bar is visible at the bottom of the LibreOffice Writer window?
(LibreOffice Writer विंडो में सबसे नीचे दिखाई दने वाली पट्टी (Bar) को क्या कहते हैं?)

Answer: Status Bar (स्टेटस बार)

Explanation: The Status Bar displays page numbers, word count, and zoom options.
(स्टेटस बार पेज नंबर, शब्दों की संख्या और ज़ूम विकल्प दिखाता है।)


5. What type of software is MS Excel?
(MS Excel किस प्रकार का सॉफ्टवेयर है?)

Answer:

Spreadsheet Software (Application Software)
स्प्रेडशीट सॉफ्टवेयर (एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर)

Explanation: It is used for calculations and data analysis using rows and columns.
(इसका उपयोग रो और कॉलम के माध्यम से गणना और डेटा विश्लेषण के लिए किया जाता है।)


6. Hardware और Software में क्या अंतर है?
(Difference between Hardware and Software)

Answer:

Basis of Difference (अंतर का आधार)Hardware (हार्डवेयर)Software (सॉफ्टवेयर)
1. Definition (परिभाषा)Physical parts of a computer are called Hardware.
(कंप्यूटर के भौतिक भागों को हार्डवेयर कहते हैं।)
A set of instructions or programs given to the computer is called Software.
(कंप्यूटर को दिए गए निर्देशों या प्रोग्रामों के समूह को सॉफ्टवेयर कहते हैं।)
2. Tangibility (स्पर्श)We can see and touch hardware.
(हम हार्डवेयर को देख और छू सकते हैं।)
We can see software but cannot touch it.
(हम सॉफ्टवेयर को देख सकते हैं लेकिन छू नहीं सकते।)
3. Function (कार्य)It acts as the delivery system that performs tasks.
(यह एक मशीन की तरह काम करता है जो कार्य निष्पादित करता है।)
It instructs the hardware on what to do and how to do it.
(यह हार्डवेयर को निर्देश देता है कि क्या करना है और कैसे करना है।)
4. Types (प्रकार)Main types: Input, Output, Processing, and Storage devices.
(मुख्य प्रकार: इनपुट, आउटपुट, प्रोसेसिंग और स्टोरेज डिवाइस।)
Main types: System Software and Application Software.
(मुख्य प्रकार: सिस्टम सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर।)
5. Dependency (निर्भरता)Hardware cannot function without software.
(सॉफ्टवेयर के बिना हार्डवेयर एक डिब्बे के समान है।)
Software needs hardware to run.
(सॉफ्टवेयर को चलाने के लिए हार्डवेयर की आवश्यकता होती है।)
6. Examples (उदाहरण)Keyboard, Mouse, Monitor, CPU, Printer, RAM.MS Windows, MS Office, Google Chrome, Photoshop.

7. What is Application Software? Give examples.
(एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर किसे कहते हैं? इसके दो उदाहरण दें।)

Answer:

Application Software is a type of computer program designed to perform specific tasks for the user. It acts as an interface between the user and the System Software. It is also known as an “End-User Program.”

  • Examples:
    1. MS Word / LibreOffice Writer: Used for typing documents.
    2. Google Chrome: Used for browsing the Internet.

एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर वह सॉफ्टवेयर होता है जिसे उपयोगकर्ता (User) के किसी विशेष कार्य को पूरा करने के लिए बनाया जाता है। यह यूजर और सिस्टम सॉफ्टवेयर के बीच एक पुल (interface) का काम करता है। इसे ‘एंड-यूजर प्रोग्राम’ (End-User Program) भी कहा जाता है।

  • उदाहरण:
    1. MS Word / LibreOffice Writer: इसका उपयोग डॉक्यूमेंट लिखने के लिए किया जाता है।
    2. Google Chrome: इसका उपयोग इंटरनेट चलाने के लिए किया जाता है।

Note: Students should remember that Application Software cannot run without System Software (Operating System like Windows). (छात्रों को याद रखना चाहिए कि एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर, सिस्टम सॉफ्टवेयर (जैसे Windows) के बिना नहीं चल सकता।)


8. RAM और ROM में मुख्य अंतर क्या हैं?
(Difference between RAM and ROM)

Answer:

Basis (आधार)RAM (Random Access Memory)ROM (Read Only Memory)
1. Full Form (पूर्ण रूप)It stands for Random Access Memory.
(इसका पूरा नाम रैंडम एक्सेस मेमोरी है।)
It stands for Read Only Memory.
(इसका पूरा नाम रीड ओनली मेमोरी है।)
2. Nature (प्रकृति)It is Volatile (Temporary) memory.
(यह अस्थाई मेमोरी है।)
It is Non-Volatile (Permanent) memory.
(यह स्थाई मेमोरी है।)
3. Data Retention (डेटा सुरक्षा)Data is lost when power is switched off.
(बिजली बंद होने पर इसमें रखा डेटा मिट जाता है।)
Data remains safe even without power.
(बिजली बंद होने पर भी इसमें डेटा सुरक्षित रहता है।)
4. Operation (कार्य)We can both Read and Write data in it.
(इसमें हम डेटा को पढ़ और लिख (Read & Write) दोनों सकते हैं।)
We can only Read data from it.
(इसमें हम डेटा को केवल पढ़ (Read) सकते हैं, आसानी से बदल नहीं सकते।)
5. Use (उपयोग)Used to store data currently processed by the CPU.
(इसका उपयोग वर्तमान में चल रहे काम को स्टोर करने के लिए होता है।)
Used to store BIOS (Startup instructions).
(इसका उपयोग कंप्यूटर को शुरू (Boot) करने वाले निर्देशों को रखने के लिए होता है।)

Trick to Remember:

  • RAM = Temporary (अस्थाई): जैसे ब्लैकबोर्ड, जिस पर लिखा और मिटाया जा सकता है।
  • ROM = Permanent (स्थाई): जैसे प्रिंटेड किताब, जिसे केवल पढ़ा जा सकता है, मिटाया नहीं जा सकता।

9. What is the use of SUM function in Excel?
(MS Excel (या LibreOffice Calc) में ‘SUM’ फॉर्मूला का क्या उपयोग है?)

Answer:

The SUM function is used to add all the numbers in a specific range of cells. It calculates the total value of selected cells automatically.

  • Syntax: =SUM(Range)
  • Example: =SUM(A1:A5) (This adds values from cell A1 to A5).

SUM (सम) फंक्शन का उपयोग सेल्स की एक निश्चित रेंज (श्रेणी) में मौजूद सभी संख्याओं को जोड़ने (Total करने) के लिए किया जाता है। यह चुने हुए डेटा का कुल योग अपने आप निकाल देता है।

  • सूत्र (Syntax): =SUM(Range)
  • उदाहरण: =SUM(A1:A5) (यह सेल A1 से A5 तक की सभी संख्याओं को जोड़ देगा।)

10. Write steps to change Font Size in LibreOffice.
(LibreOffice में Font Size को बदलने की प्रक्रिया लिखें।)

Answer:

Steps to Change Font Size in LibreOffice Writer:
  1. Open LibreOffice Writer.
  2. Select the text whose font size is to be changed.
  3. Click on the Font Size box available on the Formatting Toolbar.
  4. Choose the required Font Size (such as 12, 14, 16) from the drop-down list.
  5. The selected text will change to the chosen font size.
LibreOffice में Font Size बदलने की प्रक्रिया:
  1. LibreOffice Writer खोलें।
  2. जिस पाठ (Text) का आकार बदलना है, उसे Select करें।
  3. ऊपर Formatting Toolbar में उपलब्ध Font Size बॉक्स पर क्लिक करें।
  4. ड्रॉप-डाउन सूची से आवश्यक Font Size (जैसे 12, 14, 16) चुनें।
  5. चयनित पाठ का आकार बदल जाएगा।

Alternative Method (Shortcuts): (वैकल्पिक तरीका – शॉर्टकट्स:)

  • Decrease Font Size: Ctrl + [
  • Increase Font Size: Ctrl + ]

11. What is a Firewall and what is its function?
(Firewall क्या है? इसका क्या कार्य है?)

Answer:

Firewall:

A Firewall is a security system (hardware or software) that protects a computer or network from unauthorized access. It monitors and controls incoming and outgoing network traffic based on predefined security rules.

Functions of Firewall:

  1. It blocks unauthorized access to the computer or network.
  2. It protects the system from viruses, hackers, and malware.
  3. It allows only trusted data to enter or leave the network.
  4. It improves overall network security.
Firewall:

Firewall एक सुरक्षा प्रणाली (हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर) है जो कंप्यूटर या नेटवर्क को अनधिकृत (Unauthorized) पहुँच से बचाती है। यह नेटवर्क में आने-जाने वाले डेटा को निर्धारित सुरक्षा नियमों के अनुसार नियंत्रित करती है।

Firewall के कार्य:

  1. यह कंप्यूटर या नेटवर्क को अनधिकृत पहुँच से रोकता है।
  2. यह सिस्टम को वायरस, हैकर और मैलवेयर से सुरक्षित रखता है।
  3. यह केवल विश्वसनीय (Trusted) डेटा को ही नेटवर्क में प्रवेश करने देता है।
  4. यह नेटवर्क की सुरक्षा को बढ़ाता है।

Exam Tip:
Firewall का मुख्य कार्य Network Security प्रदान करना है।


12. What is a Computer Virus? How can a computer be protected from it?
(Computer Virus क्या है? इससे कंप्यूटर को कैसे बचाया जा सकता है?)

Answer:

Computer Virus:

A Computer Virus is a harmful program that enters a computer without the user’s knowledge and spreads by attaching itself to files or programs. It can damage data, slow down the system, or cause the computer to malfunction.

Prevention from Computer Virus:

  1. Install and regularly update antivirus software.
  2. Do not open unknown email attachments or links.
  3. Use licensed software only.
  4. Scan external devices (pen drive, CD, etc.) before use.
  5. Keep the operating system updated.
Computer Virus:

Computer Virus एक हानिकारक प्रोग्राम है जो उपयोगकर्ता की जानकारी के बिना कंप्यूटर में प्रवेश करता है और फाइलों या प्रोग्रामों से जुड़कर फैलता है। यह डेटा को नुकसान पहुँचा सकता है, सिस्टम को धीमा कर सकता है या कंप्यूटर को खराब कर सकता है।

Computer Virus से बचाव के उपाय:

  1. Antivirus सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें और उसे नियमित रूप से अपडेट रखें।
  2. अज्ञात ई-मेल अटैचमेंट या लिंक न खोलें।
  3. केवल लाइसेंस प्राप्त सॉफ्टवेयर का उपयोग करें।
  4. पेन ड्राइव, CD आदि बाहरी उपकरणों को उपयोग से पहले स्कैन करें।
  5. Operating System को समय-समय पर अपडेट रखें।

Exam Tip:
Computer Virus से बचाव के लिए Antivirus Software सबसे प्रभावी उपाय है।


13. Explain the advantages and disadvantages of Computer.
कंप्यूटर के लाभ (Advantages) और हानि (Disadvantages) का वर्णन करें।

Answer:

Advantages and Disadvantages of Computer
Advantages of Computer
  1. High Speed: Computers can perform complex calculations and process data much faster than humans.
  2. Accuracy: They provide error-free results, provided the input and instructions are correct.
  3. Massive Storage: Computers can store huge amounts of data in a very small space, which can be retrieved instantly.
  4. Automation: Many repetitive tasks can be automated using computers, saving time and human effort.
  5. Versatility: A computer can perform different types of work simultaneously, such as typing a document while playing music.
Disadvantages of Computer
  1. Zero IQ: A computer has no intelligence of its own. it only works based on the instructions given by the user.
  2. Health Problems: Improper and long-term use can cause eye strain, neck pain, and obesity.
  3. Security Risks: Computers connected to the internet are at risk of virus attacks, hacking, and identity theft.
  4. Unemployment: As computers automate tasks, they reduce the need for manual labor, leading to job losses in some sectors.
  5. E-Waste: Electronic waste from old or broken computers is a significant environmental concern.
कंप्यूटर के लाभ और हानि
कंप्यूटर के लाभ
  1. उच्च गति: कंप्यूटर किसी भी कार्य या गणना को बहुत तेज गति से कर सकता है। यह लाखों निर्देशों को एक सेकंड में प्रोसेस कर लेता है।
  2. सटीकता: यदि इनपुट सही है, तो कंप्यूटर कभी गलती नहीं करता। इसके परिणाम हमेशा 100% सटीक होते हैं।
  3. विशाल भंडारण: कंप्यूटर में बहुत बड़ी मात्रा में डेटा (जैसे किताबें, फोटो और वीडियो) को सुरक्षित रखा जा सकता है।
  4. स्वचालन: कंप्यूटर जटिल कार्यों को बिना मानवीय हस्तक्षेप के स्वचालित रूप से करने में सक्षम है।
  5. निरंतरता: कंप्यूटर बिना थके और बिना बोर हुए घंटों तक एक ही दक्षता के साथ काम कर सकता है।
कंप्यूटर की हानि
  1. स्वयं की बुद्धि का अभाव: कंप्यूटर के पास अपना दिमाग नहीं होता। यह केवल उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए निर्देशों पर ही काम करता है।
  2. स्वास्थ्य पर प्रभाव: लंबे समय तक कंप्यूटर के उपयोग से आंखों में जलन, पीठ दर्द और शारीरिक निष्क्रियता की समस्या होती है।
  3. साइबर सुरक्षा का खतरा: इंटरनेट के माध्यम से डेटा चोरी, वायरस का खतरा और निजी जानकारी लीक होने का डर रहता है।
  4. बेरोजगारी: एक कंप्यूटर कई लोगों का काम अकेले कर सकता है, जिससे कुछ क्षेत्रों में मानवीय नौकरियों में कमी आई है।
  5. पर्यावरण प्रदूषण: खराब कंप्यूटर के पुर्जों (ई-वेस्ट) का सही निपटान न होने से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुँचता है।

14. निम्नलिखित उपकरणों पर संक्षिप्त टिप्पणी (Short Note) लिखें:

  • Motherboard
  • CPU (Central Processing Unit)
  • UPS (Uninterruptible Power Supply)
  • Memory (Primary & Secondary)

Answer:

1. Motherboard (मदरबोर्ड)

The Motherboard is the main Circuit Board of a computer. It acts as a central hub that connects all parts of the computer, such as the CPU, RAM, Hard Disk, and other ports. It allows all these components to communicate with each other.

मदरबोर्ड कंप्यूटर का मुख्य सर्किट बोर्ड होता है। यह एक केंद्रीय हब की तरह कार्य करता है जो कंप्यूटर के सभी हिस्सों जैसे CPU, RAM, हार्ड डिस्क और अन्य पोर्ट्स को आपस में जोड़ता है। यह इन सभी उपकरणों के बीच संचार (communication) का माध्यम बनता है।

2. CPU (Central Processing Unit)

The CPU is known as the “Brain of the Computer.” Its main job is to process data and execute instructions. It consists of three main parts:

  • ALU (Arithmetic Logic Unit) for calculations.
  • CU (Control Unit) to manage operations.
  • MU (Memory Unit) to store temporary data.

CPU को “कंप्यूटर का मस्तिष्क” कहा जाता है। इसका मुख्य कार्य डेटा को प्रोसेस करना और निर्देशों को लागू करना है। इसके तीन मुख्य भाग होते हैं:

  • ALU: गणितीय और तार्किक गणनाओं के लिए।
  • CU: कंप्यूटर के सभी कार्यों को नियंत्रित करने के लिए।
  • MU: डेटा को अस्थायी रूप से स्टोर करने के लिए।
3. UPS (Uninterruptible Power Supply)

UPS is a device that provides Emergency Power to a computer when the main electricity fails. It contains a battery that keeps the computer running for a short time, allowing the user to save their work and shut down the system properly.

UPS एक ऐसा उपकरण है जो मुख्य बिजली कट जाने पर कंप्यूटर को आपातकालीन बिजली प्रदान करता है। इसमें एक बैटरी होती है जो कंप्यूटर को थोड़ी देर तक चालू रखती है, जिससे उपयोगकर्ता अपना काम सुरक्षित (save) कर सके और सिस्टम को सही तरीके से बंद कर सके।

4. Memory (Primary & Secondary)
Memory is used to store data and instructions. It is divided into two types:
  • Primary Memory (RAM/ROM): It is the main memory of the computer. It is fast but has limited capacity. RAM is volatile (erases when power goes off).
  • Secondary Memory (HDD/SSD): It is used for permanent storage. It is slower than primary memory but can store huge amounts of data.
मेमोरी का उपयोग डेटा और निर्देशों को स्टोर करने के लिए किया जाता है। यह दो प्रकार की होती है:
  • प्राथमिक मेमोरी (RAM/ROM): यह कंप्यूटर की मुख्य मेमोरी है। यह बहुत तेज होती है लेकिन इसकी क्षमता सीमित होती है। RAM अस्थायी (volatile) होती है।
  • द्वितीयक मेमोरी (HDD/SSD): इसका उपयोग डेटा को स्थायी रूप से स्टोर करने के लिए किया जाता है। यह प्राथमिक मेमोरी से धीमी होती है लेकिन इसमें बहुत अधिक डेटा स्टोर किया जा सकता है।

15. Differentiate between CRT and LCD Monitor.
CRT Monitor और LCD Monitor में अंतर स्पष्ट करें।

Answer:

Difference Between CRT and LCD Monitor

CRT (Cathode Ray Tube) and LCD (Liquid Crystal Display) are two different technologies used for computer displays.

FeatureCRT MonitorLCD Monitor
Full FormCathode Ray TubeLiquid Crystal Display
TechnologyUses an electron beam and vacuum tube.Uses liquid crystals and a backlight.
Size & WeightVery bulky, heavy, and takes more desk space.Slim, lightweight, and saves space.
Power ConsumptionConsumes high power and generates heat.Consumes very low power and stays cool.
Image QualityGood color and contrast but can flicker.Sharper images and no flickering.
RadiationEmits harmful electromagnetic radiation.Emits very little to no radiation.
CRT मॉनिटर और LCD मॉनिटर में अंतर

CRT और LCD मॉनिटर के बीच तकनीकी और भौतिक आधार पर निम्नलिखित प्रमुख अंतर हैं:

विशेषता (Feature)CRT मॉनिटरLCD मॉनिटर
पूरा नामकैथोड रे ट्यूब (Cathode Ray Tube)लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले (Liquid Crystal Display)
तकनीकइसमें इलेक्ट्रॉन गन और वैक्यूम ट्यूब का प्रयोग होता है।इसमें लिक्विड क्रिस्टल और बैकलाइट का प्रयोग होता है।
आकार और वजनये बहुत भारी और बड़े होते हैं, अधिक जगह घेरते हैं।ये पतले, हल्के होते हैं और बहुत कम जगह घेरते हैं।
बिजली की खपतये अधिक बिजली की खपत करते हैं और गर्म हो जाते हैं।ये बहुत कम बिजली की खपत करते हैं और ठंडे रहते हैं।
पिक्चर क्वालिटीरंग अच्छे होते हैं लेकिन स्क्रीन झिलमिलाती (flickering) है।पिक्चर बहुत शार्प होती है और आंखों पर जोर नहीं पड़ता।
विकिरण (Radiation)इनसे हानिकारक विकिरण निकलता है।इनसे न के बराबर विकिरण निकलता है।

Key Points for Exam:

  • CRT पुराने समय के टीवी जैसे दिखते थे, जबकि LCD आधुनिक फ्लैट स्क्रीन वाले होते हैं।
  • LCD आज के समय में अधिक लोकप्रिय हैं क्योंकि ये बिजली बचाते हैं और पोर्टेबल (ले जाने में आसान) होते हैं।

16. What is a Printer? Write 10 lines about it.
Printer क्या है? इसके बारे में 10 पंक्तियाँ लिखें।

Answer:

A Printer is an output device that prints text and graphics from a computer onto paper. This printed copy is known as a ‘Hard Copy’.

प्रिंटर एक आउटपुट डिवाइस है जो कंप्यूटर से प्राप्त टेक्स्ट और ग्राफिक्स को कागज पर छापता है। इस छपे हुए दस्तावेज़ को ‘हार्ड कॉपी’ कहा जाता है।

10 Lines about Printer
  1. A printer is an external hardware output device.
  2. It converts digital data from a computer into a physical hard copy.
  3. Printers are mainly divided into two types: Impact and Non-Impact printers.
  4. Dot Matrix is a common example of an Impact printer.
  5. Laser and Inkjet printers are examples of Non-Impact printers.
  6. The quality of a printer is measured in DPI (Dots Per Inch).
  7. The speed of a printer is measured in PPM (Pages Per Minute).
  8. Modern printers can print in both Black & White and Color.
  9. Some printers, known as All-in-One printers, can also scan and photocopy.
  10. Printers are widely used in schools, offices, and homes for documentation.
प्रिंटर के बारे में 10 पंक्तियाँ
  1. प्रिंटर एक बाहरी हार्डवेयर आउटपुट डिवाइस है।
  2. यह कंप्यूटर के डिजिटल डेटा को कागज पर भौतिक रूप (हार्ड कॉपी) में बदलता है।
  3. प्रिंटर मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं: इम्पैक्ट और नॉन-इम्पैक्ट प्रिंटर।
  4. डॉट मैट्रिक्स (Dot Matrix) इम्पैक्ट प्रिंटर का एक सामान्य उदाहरण है।
  5. लेजर और इंकजेट प्रिंटर नॉन-इम्पैक्ट प्रिंटर के उदाहरण हैं।
  6. प्रिंटर की गुणवत्ता को DPI (डॉट्स प्रति इंच) में मापा जाता है।
  7. प्रिंटर की गति को PPM (पेज प्रति मिनट) में मापा जाता है।
  8. आधुनिक प्रिंटर ब्लैक एंड व्हाइट और रंगीन (Color) दोनों तरह की छपाई कर सकते हैं।
  9. कुछ आधुनिक प्रिंटर स्कैनिंग और फोटोकॉपी का काम भी कर सकते हैं।
  10. स्कूलों, कार्यालयों और घरों में दस्तावेजों को छापने के लिए इसका व्यापक उपयोग होता है।

17. What is Cyber Crime? How can it be prevented?
Cyber Crime (साइबर अपराध) क्या है? इसे रोकने के उपाय बताएँ।

Answer:

Cyber Crime is any criminal activity that involves a computer, a network, or a networked device. In these crimes, a computer is either used as a tool to commit an offense or it is the target of the crime itself. Examples include hacking, identity theft, and online frauds.

साइबर अपराध ऐसी किसी भी आपराधिक गतिविधि को कहते हैं जिसमें कंप्यूटर, नेटवर्क या डिजिटल डिवाइस का उपयोग किया जाता है। इन अपराधों में कंप्यूटर या तो अपराध करने का एक उपकरण होता है या स्वयं अपराध का लक्ष्य होता है। जैसे- हैकिंग, पहचान की चोरी (identity theft), और ऑनलाइन धोखाधड़ी।

How can Cyber Crime be prevented?
  1. Use strong and unique passwords for all accounts.
  2. Do not share personal or banking information online.
  3. Install and regularly update antivirus and firewall software.
  4. Avoid clicking on unknown links or suspicious emails.
  5. Use secure websites (https) for online transactions.
  6. Keep operating systems and applications updated.
  7. Log out from accounts after use, especially on public computers.
  8. Be careful while using public Wi-Fi networks.
  9. Enable two-factor authentication (2FA) wherever possible.
  10. Report cyber crimes to concerned authorities.
साइबर अपराध से बचाव के उपाय
  1. सभी खातों के लिए मजबूत और अलग-अलग पासवर्ड रखें।
  2. अपनी निजी और बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें।
  3. एंटीवायरस और फ़ायरवॉल सॉफ़्टवेयर का उपयोग करें।
  4. संदिग्ध ई-मेल, लिंक या मैसेज पर क्लिक न करें।
  5. ऑनलाइन लेन-देन केवल सुरक्षित वेबसाइट पर करें।
  6. सिस्टम और ऐप्स को नियमित रूप से अपडेट रखें।
  7. सार्वजनिक कंप्यूटर पर काम के बाद लॉग-आउट करें।
  8. सार्वजनिक Wi-Fi का उपयोग सावधानी से करें।
  9. दो-स्तरीय प्रमाणीकरण (2-Step Verification) अपनाएँ।
  10. किसी भी साइबर अपराध की सूचना संबंधित विभाग को दें।
Conclusion (निष्कर्ष)

Cyber awareness is the best defense against cyber crimes. Always report any such incident to the National Cyber Crime Reporting Portal (cybercrime.gov.in).

साइबर अपराधों से बचाव का सबसे अच्छा तरीका जागरूकता है। किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर तुरंत शिकायत दर्ज करनी चाहिए।


18. Explain Digital Marketing and E-Commerce.
Digital Marketing और E-Commerce को विस्तार से समझाएँ।

Answer:

Digital Marketing

Digital Marketing is the promotion of products and services using digital platforms such as the internet, social media, search engines, emails, and mobile applications.
It helps businesses reach a large audience at low cost and allows direct interaction with customers.
Common methods include Search Engine Optimization (SEO), social media marketing, email marketing, online advertisements, and content marketing.
Digital marketing is measurable, fast, and effective compared to traditional marketing.

डिजिटल मार्केटिंग

डिजिटल मार्केटिंग वह प्रक्रिया है जिसमें इंटरनेट, सोशल मीडिया, सर्च इंजन, ई-मेल और मोबाइल ऐप के माध्यम से उत्पादों और सेवाओं का प्रचार किया जाता है।
इससे कम लागत में अधिक लोगों तक पहुँचना संभव होता है और ग्राहक से सीधा संवाद स्थापित होता है।
SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ई-मेल मार्केटिंग, ऑनलाइन विज्ञापन और कंटेंट मार्केटिंग इसके प्रमुख रूप हैं।
यह पारंपरिक मार्केटिंग की तुलना में तेज़, सटीक और मापने योग्य होती है।

E-Commerce

E-Commerce stands for Electronic Commerce.
It refers to buying and selling of goods and services through the internet.
Online shopping websites, digital payments, and online banking are parts of e-commerce.
It provides convenience, saves time, and offers a wide range of products to customers.

ई-कॉमर्स

ई-कॉमर्स का अर्थ इलेक्ट्रॉनिक व्यापार है।
इसमें इंटरनेट के माध्यम से वस्तुओं और सेवाओं की खरीद-बिक्री की जाती है।
ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, डिजिटल भुगतान और ऑनलाइन बैंकिंग इसके प्रमुख उदाहरण हैं।
ई-कॉमर्स समय की बचत करता है और ग्राहकों को घर बैठे सुविधाजनक सेवा प्रदान करता है।

Difference (अंतर)
Feature (विशेषता)Digital MarketingE-Commerce
Purpose (उद्देश्य)Promotion and Awareness (प्रचार और जागरूकता)Online Transaction (ऑनलाइन लेन-देन)
Activity (गतिविधि)Engaging customers (ग्राहकों को जोड़ना)Buying and Selling (खरीदना और बेचना)
Example (उदाहरण)Ads on YouTube, Google (यूट्यूब पर विज्ञापन)Shopping on Amazon (अमेज़न पर शॉपिंग)

डिजिटल मार्केटिंग ग्राहकों को आकर्षित करती है, जबकि ई-कॉमर्स उसी आकर्षण को वास्तविक खरीद-बिक्री में बदल देता है। दोनों आधुनिक डिजिटल अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।


Leave a Comment